जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों की भलाई के लिए लगातार यत्नशील है। इसी कड़ी के अंतर्गत पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के मानसिक रोगियों के लिए लुधियाना, राजपुरा( पटियाला), कपूरथला और श्री अमृतसर साहिब जिलों में चल रहे एम. आर. होमज़ के सुधार के लिए 267 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से राज्य में मानसिक रोगियों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए लुधियाना, राजपुरा( पटियाला) (लड़कोें के लिए), कपूरथला, अमृतसर साहिब ( लड़कियों के लिए) मानसिक रोगी घरों में सुधार करने के लिए तेज़ी लाई गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से राज्य में चल रहे मानसिक रोगियों के लिए 04 एम. आर. होमज़ की अप्डेशन की जा रही है, जिस पर 267 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।
डा. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कामों में पारदर्शिता और तेज़ी लाना यकीनी बनाया जाये।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित