August 6, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब सरकार ने आई.ए.एस./पी.सी.एस. अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की विभागीय परीक्षा अगले हुक्मों तक स्थगित कर दी

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों के आई.ए.एस./पी.सी.एस. अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की विभागीय परीक्षा अगले हुक्मों तक स्थगित कर दी है।


इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर सभी अधिकारी कोविड सम्बन्धित ड्यूटियों पर तैनात हैं।

इस लिए राज्य सरकार ने 26 से 30 अप्रैल, 2021 तक महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक ऐडमनिस्ट्रेशन पंजाब, सैक्टर -26 चण्डीगढ़ में होने वाली आई.ए.एस./पी.सी.एस अधिकारी और अन्य अधिकारियों की विभागीय परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।


उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा की अगली तारीख के बारे उम्मीदवारों को परीक्षा से कम से कम सात दिन पहले सूचित कर दिया जायेगा। परीक्षा के स्थगित होने सम्बन्धी सभी सम्बन्धित विभागों के मुखियों को लिखित हिदायतें जारी कर दी गई हैं।  


Share news