जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अहम प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों तक अलग-अलग तरह की सुविधा यकीनी पहुंचाई जा सके। वे गांव छावनी कलां की पंचायत को गांव में बास्केटबाल ग्राउंडर के लिए पांच लाख रुपए का चैक सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्टेडियम के लिए अन्य जरुरतों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ गांव के विकास संबंधी हर समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा और गांव की हर मांग को पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने गांव बूथगढ़ का दौरा कर वहां के लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि गांव की टूटी पुली का एस्टीमेट संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से ले लिया गया है और जल्द ही पुली के स्थान पर यहां बेहतरीन काजवे का निर्माण करवाया जाएगा ताकि लोगों की लंबे समय से पेंडिंग समस्या का हल हो सके।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इसके अलावा गांव के लोगों की मांग पर पानी की टंकी के लिए जल सप्लाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही इस कार्य के लिए टैंडर लग जाएगा। उन्होंने गांव वासियों को विश्वास दिलाया कि गांव के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने गांव वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे नौजवानों को खेल के प्रति अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें। इस मौके पर गांव छावनी कलां की सरपंच दविंदर कौर चौहान, बी.डी.पी.ओ. सुखजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, पवन, रजिंदर कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया