जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 12 व वार्ड नंबर 14 में 18.19 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए विशेष तवज्जो देकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बेमिसाल विकास कार्य कार्य करवाए जा रहा है।
उन्होंने कहा कि होशियारपुर से सभी वार्डों में उनकी जरुरत के मुताबिक गलियों व सडक़ों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है और राजनीतिक से ऊपर उठकर यह सभी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी व सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ने कहा कि वार्ड नंबर 12 में 14.61 लाख रुपए व वार्ड नंबर 14 में 3.58 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की कोई सडक़ या गली कच्ची नहीं रहेगी और आधारभूत ढांचे संबंधी सभी कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को तय सडक़ का निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत दी है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर में गलियों व सडक़ों के निर्माण कार्य में किसी तरह की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए और गुणवत्ता के पक्ष से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में इलाका निवासिों की मांग के हिसाब से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह से फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर पार्षद बलविंदर बिंदी, अमरीक चौहान, सतवंत सिंह सियाण, चंदन लक्की के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया