जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को स्वस्थ माहौल देना के लिए वचनबद्ध है, इस लिए शारीरिक तंदुरुस्ती का संदेश देने के लिए पंजाब सरकार की ओर से सी.एम. दी योगशाला की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में लोगों को स्वस्थ माहौल देने के लिए ट्रेंड योग शिक्षकों की ओर से निःशुल्क योग कक्षाएं चलाई जा रही है। यह विचार जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने वार्ड नंबर 31 के पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य की शुरुआत करने के दौरान दी। उन्होंने पार्क में इंटरलाक टायल लगाने के लिए दो लाख रुपए की ग्रांट जारी की है। इस दौरान उनके साथ पंजाब बैकवर्ड क्लास फाइनांस एंड कार्पोरेशन के चेयरमैन संदीप सैनी भी मौजूद थे।
जिला योजना कमेटी की चेयरर्पसन ने कहा कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत गंभीर है, इस लिए इस अभियान को बहुत प्रमुखता से चलाया जा रहा है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा इन निःशुल्क योग कक्षाओं का लाभ लें। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे जल सरंक्षण में भी ज्यादा से ज्यादा योगदान दें और पानी की बचत करें। उन्होंने कहा कि वे अपने यादगार दिनों में पौधारोपण करें और उस पौधे की संभाल की जिम्मेदारी भी लें। उन्होंने कहा कि वातावरण को साफ व तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना समय की जरुरत है।
करमजीत कौर ने कहा कि जिले का विकास बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा और विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर पार्षद मोनिका कतना, बलविंदर कतना, आम आदमी पार्टी बी.सी विंग के प्रदेश सचिव सतवंत सिंह सियाण, महिला विंग की प्रदेश सह सचिव मंदीप कौर, महिला विंग की जिलाध्यक्ष मंजोत कौर, ब्लाक अध्यक्ष हरमिंदर सिंह, बी.सी विंग के जिलाध्यक्ष पवन सैनी, सविता शर्मा, रचना, रिंपी, गीता, मनी गोगिया, मोहन लाल, जयराम, खुशीराम, हरिंदर विर्दी भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित