जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़ीं श्रेणियों और अन्य गरीब वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए लगातार कार्यशील है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि तरन तारन में डॉ. बी. आर. अम्बेदकर भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के जिले तरन तारन में बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अम्बेदकर भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि ज़िला तरन तारन में डॉ. अम्बेदकर भवन स्थापित करने के लिए ज़मीन का प्रबंध पहले ही किया जा चुका है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से हर जिले में डॉ. बी. आर. अम्बेदकर भवन स्थापित करने का फ़ैसला लिया गया था जिससे अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य गरीब वर्ग के लोगों के लिए एक छत के नीचे सहूलतें मुहैया करवाई जा सकें। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि ज़िला तरन तारन में डॉ. बी. आर. अम्बेदकर भवन के निर्माण के लिए वह सरकारी कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को यकीनी बनाएं और वित्तीय नियमों की सख़्ती से पालना करें।

More Stories
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया