जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने अध्यापकों, कंप्यूटर फेकल्टी और शिक्षा प्रोवाईडर, ई.जी.एस. /ए.आई.ई. /एस.टी.आर. /वालंटरियों की बदलियों के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख़ बढ़ा कर 12 जून, 2020 कर दी है।
इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि बदलियों के लिए ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने के लिए पहले तारीख़ 5 जून, 2020 निर्धारित की गई थी परन्तु अध्यापकों, कंप्यूटर फेकल्टी और शिक्षा प्रोवाईडर, ई.जी.एस. /ए.आई.ई. /एस.टी.आर. /वालंटरियों की तरफ से ऑनलाईन आवेदन करने के लिए गुप्त रिपोर्टों इत्यादि का अपेक्षित डाटा न होने की की गई विनती के बाद बदलियों के समय में वृद्धि की गई है जिससे आवेदक को कोई मुश्किल न आए।
पंजाब सरकार ने अध्यापकों और पंजाब आई.सी.टी. एजुकेशन सोसायटी (पी.आई.सी.टी.सी.ई.) के तहत काम कर रहे कंप्यूटर फेकल्टी को 18 मई, 2020 और प्रोवाईडर, ई.जी.एस. /ए.आई.ई. /एस.टी.आर. /वालंटरियों को 23 मई, 2020 को बदलियां करवाने के लिए आवेदन करने का न्योता दिया था।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया