जालंधर ब्रीज: विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा बिना किसी रुकावट के मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार ने हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की ई-लैब्ज़ का स्तर ऊँचा उठाने का फ़ैसला किया है और शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के निर्देश पर इस सम्बन्ध में ग्रांट भी जारी कर दी गई है। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार पहले दौर के दौरान 2682 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की लैब्ज़ की सूरत बदली जाएगी।
इसके लिए 2,01,15,000 की राशि जारी कर दी गई है। प्रवक्ता के अनुसार यह राशि ई-लैब्ज़ में लगे हुए कंप्यूटरों से संबंधित सभी उपकरणों के रख-रखाव और मरम्मत के लिए ख़र्च की जाएगी। इसका उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों की कंप्यूटर शिक्षा निर्विघ्न जारी रखना है, बल्कि उनको लैब्ज़ में बढिय़ा माहौल भी उपलब्ध करवाना है।
प्रवक्ता के अनुसार जि़ला शिक्षा अधिकारियों (सीनियर सेकेंडरी) को लिखे गए पत्र में इस ग्रांट के उचित ढंग से प्रयोग करने को भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया है। प्रवक्ता के अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के नेतृत्व में राज्य के 70 प्रतिशत से अधिक स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदल दिया गया है, जिससे इन स्कूलों की पूरी तरह से कायाकल्प हो गई है। अब राज्य सरकार इन स्कूलों का स्तर और ऊँचा उठाने की ओर कदम बढ़ा रही है।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज