जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने कोविड-19 की महामारी के मद्देनजर साल 2019-20 की अंतर-जिला खेल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को ई-सर्टिफिकेट जारी करने का फैसला किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी आदेशों पर डायरैक्टर शिक्षा (एसी) ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।प्रवक्ता के अनुसार यह सर्टिफिकेट अंतर-जिला स्कूल खेल के विजेता और भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।
इस सम्बन्ध में समूह जिला शिक्षा अधिकारी (सै.शि) के ई पंजाब अकाउंट के साथ लिंक लगा दिया गया है। इस लिंक से जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिले के सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूलों के खिलाड़ियों के सर्टिफिकेट डाउनलोड करके संबंधित स्कूलों को ई-मेल के द्वारा भेजेंगे। संबंधित स्कूल प्रमुख जिला शिक्षा अधिकारी से ई-मेल के द्वारा सर्टिफिकेट प्राप्त करने के उपरांत प्रिंट निकाल कर खिलाड़ियों को देना यकीनी बनाएंगे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया