जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने डा. योग राज शर्मा को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। डा. योगराज शर्मा की नियुक्ति सम्बन्धी नोटिफिकेशन आज शाम जारी किया गया।पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार यह नियुक्ति 3 साल के समय तक या 66 साल की आयु तक (जो भी पहले होगी) होगी। उनकी नियुक्ति की शर्तें बाद में तय की जाएंगी।
डा. योग राज शर्मा पंजाबी भाषा के प्रसिद्ध विद्वान हैं। उनकी आधा दर्जन से अधिक किताबें और अनुसंधान पत्र प्रकाशित हुए हैं। भाई वीर सिंह और रवीन्द्र रवि पर उनके काम की विशेष चर्चा रही है। उन्होंने नाटक, फिकशन और साहित्य आलोचना के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में पंजाबी विकास विभाग में प्रोफैसर रहे हैं।
उन्होंने डॉक्टरेट डिग्री हासिल करने के अलावा एम.ए. (ऑनरज़) पंजाबी, एम.ए. हिंदी और एम.ए. पत्रकारिता और जनसंचार भी की है। उनका शिक्षा और अनुसंधान का 25 साल से अधिक तजुर्बा है। उन्होंने अनेकों प्रोजेक्टों पर भी काम किया। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पूर्व सैनेट मैंबर भी रहे हैं।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित