जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की तरफ से संगरूर संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिए संसदीय क्षेत्र के वोटरों के लिए 23 जून दिन गुरुवार को वेतन सहित ( पेड) छुट्टी का ऐलान किया गया है।
सरकारी प्रवक्ता ने आगे बताया की संगरूर संसदीय चुनाव क्षेत्र में हो रहे लोक सभा के आम चुनाव 2022 को मुख्य रखते हुए राज्य में स्थित औद्योगिक अदारे, दुकानें और वाणिज्यिक अदारें जिनमें जिला संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला के वोटर काम करते हैं, को अपने वोट का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए तारीख 23 जून, 2022 दिन गुरुवार को सरकार की तरफ से इन क्षेत्रों के अधिकार क्षेत्र में आते औद्योगिक अदारों, दुकानों और वाणिज्यिक अदारों, जहां गुरुवार को नागा नहीं रखा जाता है, के लिए वेतन सहित साप्ताहिक छुट्टी ऐलानी जाती है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित