जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा बेसहारा पशुओं की उचित देखभाल के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए शुक्रवार को पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक सिंगला द्वारा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह से विशेष मुलाकात की गई।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री अशोक सिंगला ने बताया कि बेसहारा गायों की देखभाल के लिए होशियारपुर जिले में लगभग 400 एकड़ ज़मीन की पहचान की गई है, जहां सड़कों पर बेसहारा घूम रही गायों को लाकर उनकी पूरी देखभाल की जाएगी।
उन्होंने बताया कि होशियारपुर जिले में बेसहारा पशुओं की संख्या बहुत बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इन पशुओं के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसलिए इन पशुओं के उचित प्रबंधन के लिए कदम उठाना जरूरी है।
इस बैठक के दौरान पशुपालन विभाग के निदेशक गुरशरणजीत सिंह बेदी, पंजाब गौ सेवा आयोग के सीईओ डॉक्टर अशीष चुघ, जसविंदर सिंह और सीनियर डिप्टी जनरल एडवोकेट सुमनदीप सिंह वालिया भी उपस्थित थे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने नकोदर के गांवों के लिए 5.50 करोड़ रुपये की लागत वाले सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
पंजाब में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 92 ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे: तरुनप्रीत सिंह सोंद
लंबित डीए के भुगतान को लेकर कर्मचारियों-पेंशनरों की ‘महा हड़ताल’ को भाजपा जिला जालंधर का समर्थन