जालंधर ब्रीज: सरकार और लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों के दरमियान बेहतर तालमेल को सुनिश्चित बनाने के लिए, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि वह हरेक मंगलवार के दिन मंत्रियों, विधायकों और अन्य राजनैतिक अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 बजे तक मुलाकात करेंगे।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि हर मंगलवार बाद दोपहर 3 बजे कैबिनेट मीटिंग की जाएगी। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों/विभागों के प्रमुखों को हर मंगलवार को इस समय के दौरान अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए हैं और उनको कैबिनेट मीटिंग ख़त्म होने तक अपने कार्यालय में ही रहने के लिए कहा गया है।


More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज