February 23, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मुख्यमंत्री द्वारा शौर्य चक्र अवार्डी बलविन्दर सिंह के कत्ल की एस.आई.टी. जांच करवाने के आदेश

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज शौर्य चक्र अवार्डी कामरेड बलविन्दर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के सभी पहलूओं से जांच करने के लिए फिऱोज़पुर के डी.आई.जी. के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) का गठन करने के आदेश दिए हैं। बलविन्दर सिंह की मौत पर दुख प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को जांच में तेज़ी लाने के आदेश दिए हैं, जिससे दोषियों की शिनाख्त करके उनके खि़लाफ़ कानूनी कार्यवाही को यकीनी बनाया जा सके।

घटना का गंभीर नोटिस लेते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि एस.आई.टी. द्वारा की जाने वाली जांच में सभी संभावनाओं को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी कत्ल का दोषी पाया गया, उसके खि़लाफ़ सख़्ती से पेश आया जाएगा। एस.आई.टी. संबंधी विवरण देते हुए डी.जी.पी. ने बताया फिऱोज़पुर के डी.आई.जी. हरदयाल मान के अलावा यह टीम तरन तारन के एस.एस.पी. ध्रूमन निम्बल और भिखीविंड के डी.एस.पी. राजबीर सिंह पर अधारित है।

डी.जी.पी. ने बताया कि बलविन्दर को उसके भिखीविंड में स्थित घर में आज प्रात:काल 7 बजे के करीब अज्ञात हमलावरों ने मार डाला। उन्होंने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस इलाके की सी.सी.टी.वी. फुटेज में दिखाया गया है कि दो अज्ञात हमलावर प्रात:काल मृतक के घर पहुँचे और इनमें से एक ने घर के परिसर में दाखि़ल होकर पास से गोली चलाई।

डी.जी.पी. ने बताया कि वाहन के विवरण और इसके रजिस्ट्रेशन नंबर की जाँच की जा रही है। एफ.आई.आर. नंबर 174/20 के अंतर्गत अज्ञात व्यक्तियों के खि़लाफ़ आई.पी.सी. की धारा 302, 34 और आर्मज़ एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।


Share news

You may have missed