जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रसिद्ध सिख विद्वान भाई अशोक सिंह बागड़ियां की पत्नी सरदारनी राजिन्दर कौर के देहांत पर दुख प्रकट किया है जो शुक्रवार बाद दोपहर यहाँ लम्बी बीमारी के उपरांत अपने निवास स्थान पर चल बसे। वह अपने पीछे पति, दो पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे सरदारनी राजिन्दर कौर के अकाल प्रस्थान बारे जानकर बहुत दुख हुआ है जो अच्छे गुणों वाली एक पवित्र आत्मा थे।”
दुखी परिवार और सगे-संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत स्थान देने और पीछे उनको ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की।

More Stories
मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के आरोपों की हो सीबीआई जांच : अनुराधा व डॉ. सेठी
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल