जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज राज्य सरकार को महान एथलीट मिलखा सिंह का अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ करने के हुक्म दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक दिन का सरकारी शोक भी घोषित किया है।बताने योग्य है कि ‘फ्लाईंग सिख’ मिलखा सिंह बीती देर रात पी.जी.आई. में कोविड के बाद की समस्याओं से जूझते हुए चल बसे।महान सपूत मिलखा सिंह जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख़्याति हासिल की और एशियन व कॉमनवैल्थ खेलों में देश के लिए शानदार उपलब्धियां हासिल कीं जिसके चलते प्रत्येक देशवासी ख़ासकर पंजाबियों का सिर गर्व के साथ ऊँचा हुआ है।

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे