पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद सूबेदार हरदीप सिंह के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए की एक्स-ग्रेशिया ग्रांट और एक मैंबर को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया जो शुक्रवार को अरुणांचल प्रदेश में एलएसी के साथ देश की सेवा करते हुये जान न्यौछावर कर गए।
बहादुर जे.सी.ओ. के परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सूबेदार हरदीप सिंह ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी लगन और समर्पित भावना से ड्यूटी निभाई और उनका बलिदान साथी सैनिकों को अपनी ड्यूटी और भी तनदेही के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
15 पंजाब (पटियाला) से सम्बन्धित सूबेदार हरदीप सिंह गाँव बरांडा, ज़िला होशियारपुर का रहने वाला था। वह विवाहित था और अपने पीछे पत्नी रवीन्द्र कौर, बेटी और पुत्र छोड़ गया। ज़िक्रयोग्य है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आते ही पंजाब के शहीद जवानों के परिवारों के लिए वित्तीय राहत राशि बढ़ा कर एक करोड़ रुपए करने का ऐलान किया था।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया