जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को 10 जे.ए.के. आई.आई.एफ. के लांस नायक करनैल सिंह जो जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर सरहद पार से फायरिंग में शहीद हो गये, के पारिवारिक मैंबर को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए के ऐक्स ग्रेशिया का ऐलान किया है।
शहीद को श्रद्धाँजलि और परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लांस नायक करनैल सिंह ने बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ते हुए देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान की है जिसके महान बलिदान को देश कभी नहीं भुलेगा। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। शहीद लांस नायक करनैल सिंह संगरूर जिले के गाँव लोहा खेड़ा के रहने वाले थे जो अपने पीछे अपने माता-पिता, पत्नी और एक साल का बेटा छोड़ गये।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार