जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों में देश का नाम रौशन करने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों को नकद इनामी राशि से सम्मानित करने के मौके पर किए गए वायदे को पूरा करते हुए पंजाब कैबिनेट ने उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए रोजग़ार का विशेष प्रबंध करने के लिए मार्ग प्रशस्त करते हुए गुरूवार को नियमों में संशोधन करने का फ़ैसला किया। पंजाब खिलाड़ी भर्ती नियम, 1988 के नियम 3 में संशोधन करते हुए इसमें नियम 3 ए शामिल करने के साथ ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ विश्व कप टूर्नामेंटों में बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी खेल कोटे के अंतर्गत विभिन्न विभागों में भर्ती किए जाएंगे।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार नए नियम को शामिल करने से ओलम्पिक खेलों, चार सालों के बाद होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले विश्व कप/चैंपियनशिप (फीफा विश्व कप $फुटबॉल, आई.ए.ए.एफ. विश्व कप एथलैटिक्स, फीबा बास्केटबॉल विश्व कप, वॉलीबाल विश्व कप और हॉकी विश्व कप), एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ोंं को स्टेट सिविल सर्विसज़ और राज्य के मामलों से सम्बन्धित पदों के विरुद्ध नियुक्ति दीं जाएंगी। कैबिनेट ने अन्य वर्गों के खिलाडिय़ों को शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री को नीति में आवश्यक बदलाव करने के लिए अधिकृत किया। इस निर्णय का उद्देश्य युवाओं को खेलों को कॅरियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया