प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, साथ में जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा ,जिला महामंत्री राजेश कपूर, मनजीत बाली, जिला सचिव अमित भाटिया
जालंधर ब्रीज: आज भारतीय जनता पार्टी के जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विजय सांपला ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर ,मनजीत बाली ,जिला सचिव अमित भाटिया, मुख्य रूप से उपस्थित थे इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विजय सांपला ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी) की हालिया बैठक में हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी देने के फैसले से पंजाब के हितों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
विजय सांपला ने कहा कि पंजाब भाजपा का स्पष्ट रुख है कि हमारे पास किसी अन्य राज्य को अतिरिक्त पानी देने के लिए एक बूंद भी नहीं है। पंजाब भाजपा इस फैसले से पूरी तरह असहमत है और इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
विजय सांपला ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब पहले से ही पानी की कमी से जूझ रहा है. पंजाब के 115 जोन को पहले ही डार्क जोन घोषित किया जा चुका है। इसलिए हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का सवाल ही नहीं उठता। बांधों का जल स्तर लगातार कम हो रहा है – भाखड़ा, पोंग और रंजीत सागर जैसे प्रमुख जल स्रोत सामान्य स्तर से काफी नीचे हैं जो कि पूरे पंजाब प्रदेश के लिए एक गहन चिंता का विषय है ।
विजय सांपला ने कहा कि पंजाब भाजपा किसी भी कीमत पर पंजाब के हितों की अनदेखी नहीं होने देगी और पंजाब तथा पंजाबियों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।
सांपला ने कहा की बड़े दुख की बात है कि पंजाब सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बी.बी.एम.बी की बैठक में प्रभावी ढंग से अपना पक्ष नहीं रख सकी और मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल बयानबाजी में व्यस्त रहे, जबकि असली लड़ाई में पंजाब पीछे रहा। इससे आने वाले दिनों में राज्य के किसानों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है ।
सांपला ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार अब अपनी नाकामी छुपाने के लिए नाटक कर रही है और मौजूदा हालात के लिए सीधे तौर पर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया