February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब भाजपा के शिष्टमंडल ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम के नेतृत्व तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब भाजपा के शिष्टमंडल ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की तथा पंजाब के विकास लिए उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं के लिए धन्यवाद किया। इस शिष्टमंडल में प्रदेश महासचिव, जीवन गुप्ता, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी, राजिंदर मोहन सिंह छीना आदि शामिल थे।

जीवन गुप्ता ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पंजाब के बठिंडा, लुधियाना, तरनतारन, आदमपुर और ब्यास में फ्लाईओवर और राष्ट्रीय राजमार्ग के बारे में विस्तृत चर्चा की गई तथा उन्हें पंजाब भाजपा के नेताओं की तरफ से सुझाव भी दिए गए। केंद्रीय मंत्री ने सभी के सुझावों को बड़े ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों से केंद्र सरकार लगातार देश के सर्वपक्षीय विकास तथा किसानों के कल्याण के लिए कार्यरत्त है। किसी भी देश के विकास के लिए उस देश का सड़किय ढांचा मुख्य आधार होता है। भारत में इस सड़किय ढांचे को लगातार पिछले आठ वर्षों से सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मज़बूत किया गया है।

केन्द्र सरकार द्वारा पाकिस्तान सीमा से लगते सरहदी राज्यों के विकास के लिए 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दिल्ली से अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस हाईवे, जालंधर-मोगा-बठिंडा से अजमेर के लिए सीधा रास्ता तथा आगे मुंबई के रास्ते के साथ जोड़ने का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। इसके पूरा होने से पंजाब सहित अन्य राज्यों के व्यापारियों को अपना सामान लाने-लेजाने में बहुत सुविधा होगी। भाजपा शिष्टमंडल ने देश तथा पंजाब के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रहे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर भाजपा तथा पंजाब वासियों की तरफ से धन्यवाद किया।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि पंजाबियों की सुविधा के लिए पंजाब में चल रहे कार्यों में और तेजी लाई जायेगी और उनमें यदि कोई बदलाव करने की जरूरत है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने अन्य परियोजनाओं को भी निकट भविष्य में जल्द शुरू करने तथा उन्हें जल्द से जल्द पूरा किए जाने का भरोसा दिया।


Share news

You may have missed