August 3, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पी.एस.पी.सी.एल. ने रविवार को राज्य भर में किसानों के लिए औसतन 10.3 घंटे बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित बनाया

Share news

जालंधर ब्रीज: किसानों को बिजली आपूर्ति के घंटों में वृद्धि करने के लिए अपने विशेष प्रयासों को जारी रखते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) द्वारा रविवार (4 जुलाई) को धान की बिजाई सम्बन्धी कार्यों के लिए राज्य भर में औसतन 10.3 घंटे बिजली आपूर्ति की गई।

पी.एस.पी.सी.एल. के चीफ़ मैनेजिंग डायरैक्टर (सी.एम.डी.) ए वेनू प्रसाद ने आज यहाँ बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कृषि क्षेत्र को निर्विघ्न बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं और विभाग धान की बिजाई के लिए अधिक से अधिक बिजली की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए 24 घंटे काम कर रहा है।  पी.एस.पी.सी.एल. के सी.एम.डी. ने आगे बताया कि राज्य को औसतन बिजली आपूर्ति का समय शनिवार को 9.8 घंटों से बढ़ाकर रविवार को 10.3 घंटे कर दिया गया।

रविवार को कृषि कार्यों के लिए सप्लाई की गई बिजली के समय के आंकड़ों का हवाला देते हुए सी.एम.डी. ने कहा कि शनिवार को बॉर्डर ज़ोन गुरदासपुर, उप-अमृतसर और तरन तारन को 12.4 घंटों के मुकाबले 14.7 घंटे औसतन बिजली सप्लाई मिली, जबकि उत्तरी ज़ोन के जिलों कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और नवां शहर को 10.3 घंटों के मुकाबले औसतन 11.0 घंटे बिजली सप्लाई मिली।

पी.एस.पी.सी.एल. के प्रवक्ता ने बताया कि इसी समय के दौरान दक्षिणी ज़ोन के पटियाला, संगरूर, बरनाला, रोपड़ और मोहाली जिलों को औसतन 10.2 घंटे बिजली सप्लाई मिली।


Share news