
पंजाब राज पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी ए वेणु प्रसाद
जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य बिजली निगम लिमटिड (पी.एस.पी.सी.एल.) राज्य में विकास के पहिया को चलता रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार की घर-घर नौकरी योजना को लागू करने में अहम योगदान डाल रहा है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पी.एस.पी.सी.एल. के सी.एम.डी. ए वेणू प्रसाद ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा पिछले 4 सालों में 10,378 कर्मचारियों की भर्ती की गई है। उन्होंने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. ने 17 विभिन्न श्रेणियों के 7866 तकनीकी कर्मचारियों और 10 विभिन्न श्रेणियों के 2512 ग़ैर तकनीकी कर्मचारियों को नौकरियाँ दी हैं।
उन्होंने आगे बताया कि हाल ही में पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा 1700 सहायक लाईनमैनों समेत 5 विभिन्न श्रेणियों के 2632 पदों के लिए विज्ञापन दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया आने वाले समय में शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा जनवरी 2017 से बिजली निगम के मृतक कर्मचारियों के 1406 वारिसों को नौकरी दी गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 1112 वारिसों को ग्रुप ‘डी’ और 294 को ग्रुप ‘सी’ की नौकरी दी गई है। . सी.एम.डी. ने कहा कि रोजग़ार प्राप्त कर्मचारी पी.एस.पी.सी.एल. में सेवा निभाने के साथ-साथ पंजाब की तरक्की और विकास के लिए भी योगदान डाल रहे हैं।
More Stories
एक लाख रुपए की रिश्वत लेता पनसप का जनरल मैनेजर विजिलेंस ब्यूरों द्वारा रंगे हाथों काबू,सरकारी गाड़ी भी जब्त की गई
लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस का संगठित अपराध के खिलाफ अभियान,लांडा गैंग का कुख्यात सदस्य भीषण गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल
स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने सुबह-सुबह जालंधर का किया अचानक दौरा, शहर के सफाई प्रबंधों का लिया जायजा