जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि लोगों तक पीने वाला स्वच्छ पानी मुहैया करवाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में काम करते हुए लोगों तक पीने वाला साफ पानी मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। वे वार्ड नंबर 21 में 21.69 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल के उद्घाटन के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पार्षद श्रीमती सुलेखा देवी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ट्यूबवेल लगने से वार्ड के अलावा मोहल्ला निवासियों को पीने के पानी की आ रही दिक्कत दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की लंबे समय से यह मांग दी, जिसको पहल के आधार पर करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह शहर में कई ऐसे प्रोजैक्ट शुरु किए गए है, जिससे लोगों का जीवन स्तर में काफी सकारात्मक बदलाव आए हैं।
ब्रम शंकर जिंपा नेकहा कि होशियारपुर के विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी व आधारभूत ढांचे से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विकास कार्य लगातार चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्या का निर्धारित समय में हल किया गया है। इस मौके पर इलाके के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

More Stories
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया