February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

उद्यमशीलता को बढ़ावा देना, राष्ट्र का निर्माण करना

Share news

जालंधर ब्रीज: बठिंडा सैन्य स्टेशन में चेतक कोर की जोनल आवा अध्यक्ष नीलू राय द्वारा 09 नवंबर 2023 को दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में उद्यमी मेले का उद्घाटन किया गया। यह मेला बठिंडा सैन्य परिवारों की आवश्यकताओं पूर्ति हेतु आयोजित किया गया

इस दो दिवसीय मेले के दौरान सैन्य परिवारों ने अपने हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल लगाकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मेले में स्टेशन के सभी सैन्य परिवार और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए और मेले के दौरान सभी सैन्य परिवारों ने अपनी जरुरतो का सामान खरीदा |
इस उद्यमी मेले की सभी ने सराहना की और उभरते उद्यमियों को अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। इस मेले ने सैन्य परिवारों को सशक्त बनाने और युवा पीढ़ी को भविष्य में राष्ट्र निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया |


Share news