जालंधर ब्रीज: प्रधान रक्षा लेखा नियंत्रक, पश्चिमी कमान (सेना) चंडीगढ़ द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राजीव शर्मा,प्रधान रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना) ने कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और देशभक्ति के नारे लगाए गए। राजीव शर्मा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सभी को नई प्रतिबद्धता के साथ पूरी लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधान नियंत्रक और अन्य अधिकारियों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाए। और बाद में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में मिठाइयां भी बांटी गईं।


More Stories
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया