जालंधर ब्रीज: पंजाब खेल और युवा सेवाओं विभाग ने प्रिंस खुल्लर को पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड का सीनियर वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्होंने आज चेयरमैन श्री सुखविन्दर सिंह बिंद्रा की हाजिऱी में अपना पद संभाला।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और खेल और युवा सेवाओं के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी का धन्यवाद प्रकट करते हुये श्री खुल्लर ने कहा कि वह राज्य के नौजवानों की भलाई की दिशा में पूरी तनदेही से काम करने की कोशिश करेंगे।
नौजवानों संबंधी नीतियों को बेहतर तरीके से लागू करने का यकीन दिलाते हुये उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों में देश को ख़ुशहाली की तरफ लेकर जाने की योग्यता है। उन्होंने यह भी यकीन दिलाया कि वह नौजवानों और राज्य सरकार में पुल की तरह काम करेंगे।प्रिंस खुल्लर पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
वह साल 2000 से 2004 तक जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अमृतसर के जनरल सचिव रहे। इसके बाद उनको पंजाब यूथ कांग्रेस का जनरल सचिव नियुक्त किया गया। वह 2017 तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे। मौजूदा समय वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल वैलफेयर और एजुकेशन सैल के चेयरमैन और प्रांतीय स्वास्थ्य मिशन के मैंबर हैं।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया