PM in a bilateral meeting with the Prime Minister of the Netherlands, Mr. Mark Rutte, in New Delhi on September 10, 2023.
जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान 10 सितंबर 2023 को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम मार्क रूट के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
प्रधानमंत्री रूट ने भारत की जी20 की अध्यक्षता और शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने भारत को चंद्रयान मिशन की सफलता पर बधाई और आदित्य मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं।
दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टरों, साइबर और डिजिटल प्रौद्योगिकी में सहयोग सहित अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।
चर्चा में आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी शामिल रहे।

More Stories
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन