April 14, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

प्रधान मंत्री ग़रीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) द्वारा लगभग 42 करोड़ ग़रीबों को 53,348 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान

Share news

जालंधर ब्रीज: प्रधान मंत्री ग़रीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) के तहत लगभग 42 करोड़ ग़रीबों को 53,248 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। मार्च माह में वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण द्वारा लॉकडाऊन के दौरान व उसके बाद के प्रभावों का सामना करने में गरीबों की सहायता हेतु 1.7 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की गई थी; जिसके तहत महिलाओं व ग़रीब वृद्धजनों तथा किसानों को निःशुल्क अनाज व नगद राशि प्रदान करवाई गई।

उसके परिणामस्वरूप, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की प्रथम किस्त के तौर पर 8.19 करोड़ लाभार्थियों को 16,394 करोड़ रुपए जारी किए गए। हरियाणा के गांव नंगल के एक किसान दविन्द्र सिंह ने बताया कि पीएम-किसान के तहत उनके खाते में 2,000 रुपए प्राप्त हुए थे। इसी गएंव के एक अन्य किसान बलजीत ने इस योजन पर संतुष्टि प्रकट करते हुए कहा कि वह प्राप्त राशि का उपयोग बीजों व खाद ख़रीदने हेतु करेंगे।

पीएमजीकेपी के तहत महिलाओं के जन-धन खातों में राशि जमा हुई है। प्रथम किस्त में 20.05 करोड़ (98.33 प्रतिशत) महिला जन-धन खाता धारकों के खातों में 10,029 करोड़ रुपए जमा करवाए गए थे। द्वितीय किस्त में 20.62 करोड़ (100 प्रतिशत) महिला जन-धन खाता धारकों के खातों में 10,315 करोड़ रुपए जमा करवाए गए थे। लगभग 2.81 करोड़ वृद्धजन, विधवाओं व दिव्यांग व्यक्तियों को दो किस्तों में लगभग 2,814.5 करोड़ रुपए वितरित किए गए थे।

अप्रैल माह में 36 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा 101 लाख मीट्रिक टन अनाज उठाया गया। अप्रैल 2020 में 36 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा 73.86 करोड़ लाभार्थियों को 36.93 लाख मीट्रिक टन अनाज वितरित किया गया है। मई 2020 में, 35 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा 65.85 करोड़ लाभार्थियों को 32.92 लाख मीट्रिक टन अनाज वितरित किया गया है। जून 2020 में 17 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा 7.16 करोड़ लाभार्थियों को 3.58 लाख मीट्रिक टन अनाज वितरित किया गया है। विभिन्न राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों को 5.06 लाख मीट्रिक टन दालें भी प्रेषित की गईं हैं। कुल 19.4 करोड़ ऐसे लाभार्थियों में से 17.9 करोड़ पारिवारिक लाभार्थियों को कुल 1.91 लाख मीट्रिक टन दालें वितरित की जा चुकी हैं।


Share news