जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री महामहिम एंथनी अल्बानीज़ ने टेलीफोन करके बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा और पिछले सितंबर में दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री अल्बानीज़ के साथ अपनी बैठक का स्मरण किया।
प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ मिलकर समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझी प्राथमिकताओं पर एक साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

More Stories
बदलाव रैली की ऐतिहासिक सफलता पंजाब की राजनीति में नया अध्याय – राकेश राठौर
देहरादून ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय 22वाँ वार्षिक सम्मेलन का सफल आयोजन
हिमाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी को मजबूत करने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख रेलवे परियोजनाएं चल रही