February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share news

भाजपा की पंजाब इकाई लगातार राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और हर स्तर पर पीड़ित परिवारों की मदद कर रही हैं: एन के वर्मा

जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पंजाब के गुरदासपुर जिले का दौरा करेंगे और हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। मोदी जी केंद्र सरकार की ओर से राहत एवं पुनर्वास की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। विदेश दौरे से भारत लौटते ही प्रधानमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली थी।

केंद्र सरकार ने शुरुआत से ही पंजाब की जनता की पीड़ा को गंभीरता से लिया है। भाजपा की पंजाब इकाई और केंद्र की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। भाजपा पंजाब लीगल सेल संयोजक श्री एन. के. वर्मा ने कहा कि “पंजाब की जनता को इस संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा, केंद्र सरकार और भाजपा पंजाब हर संभव मदद पहुंचाएगी।”

गौरतलब है कि केंद्र की दो टीमें पहले ही पंजाब का दौरा कर हालात का जायजा ले चुकी हैं और वे जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपेंगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिला चुके हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगातार सक्रियता ने यह संदेश दिया है कि पार्टी इस संकट की घड़ी में पंजाबियों के साथ मजबूती से खड़ी है।

बाढ़ से पंजाब के करीब 2000 गांव और लगभग 4 लाख एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हुई है। अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है और डेढ़ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हजारों हेक्टेयर फसल डूब गई है, पशुधन का भारी नुकसान हुआ है और किसान खेतों में जमी सिल्ट की समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य सरकार की लापरवाही और तैयारी की कमी ने इस आपदा के प्रभाव को और गंभीर बना दिया।

इसी बीच, पंजाब आप पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा और इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मोदी जी खाली हाथ पंजाब आ रहे हैं, इसका कोई फायदा नहीं होगा।” इस पर भाजपा नेता एन. के. वर्मा ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि “यह वही लोग हैं जिनके मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में कह रहे थे कि डिजास्टर मैनेजमेंट कोटे के उनके खजाने भरे पड़े हैं। हकीकत यह है कि आप सरकार अब तक डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज ले चुकी है और केंद्र से मिले फंडों का जमकर दुरुपयोग किया है।

वर्मा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से अपने लोगों को बुलाकर पंजाब को लूटने का काम किया है। आज वही लोग उस प्रधानमंत्री पर उंगली उठा रहे हैं, जिन्होंने पंजाब और पंजाबियों के लिए हर संभव प्रयास किया, उनका सिर पूरी दुनिया में ऊँचा किया और कोविड जैसी महामारी से लेकर हर प्राकृतिक आपदा तक हर प्रदेश और हर देश की मदद की।

एन के वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा इस बात का प्रतीक है कि उन्हें पंजाबियों की चिंता है और वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ही केंद्र की टीमें यहां आ चुकी हैं। इसके विपरीत, पंजाब की आप सरकार ने न तो किसानों के लिए केंद्र की फसल बीमा योजना सही ढंग से लागू की, न ही केंद्र की योजनाओं के तहत लगाए जाने वाले कैंपों को चलने दिया। सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कैंप बंद करवा दिए गए, जिससे पंजाबियों को भारी नुकसान हुआ।

एन के वर्मा का कहा कि बीजेपी पंजाब ने हर जिले के लिए सेवा पखवाड़े के लिए टीमें बनाई है जिसमें एन के वर्मा को जिला मोहाली का इंचार्ज लगाया है ओर उनके साथ ताहिल शर्मा, कमलदीप सैनी ओर संजीव खन्ना को को-ईचार्ज लगाया है। एन के वर्मा ने कहा कि उनकी टीम तन मन से जिला मोहाली की तीनों विधान सभा में बाढ़ प्रभावित लोगों कि सेवा करेंगे ओर इसी सिलसिले में आज लुधियाना में सभी जिलों से सीनियर लीडर्स की एक मीटिंग की गई। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब और पंजाबियों के साथ अन्याय किया है, इसलिए अब उन्हें बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पंजाब की जनता आने वाले 2027 के समय में आप की सरकार को सबक सिखाकर रहेगी।


Share news