जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोफेसर चित्रा घोष के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रोफेसर चित्रा घोष ने सामाजिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान दिया है। मैं उनके साथ हुई उस समय की बातचीत का स्मरण करता हूं, जब हमने नेताजी बोस से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक करने (डीक्लासिफिकेशन) सहित कई अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया था। उनके निधन से मुझे दु:ख हुआ है। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ओम शांति।”

More Stories
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक
नया जिला अध्यक्ष जालंधर भाजपा के संगठनात्मक इतिहास में नया अध्याय लिखेगा – केवल सिंह ढिल्लों
एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान