जालंधर ब्रीज:
प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम अपने मासिक ‘मन की बात’ संबोधन में पानीपत, हरियाणा की कृतिका नांदल के साथ सीधी बातचीत करते हुए गत दिवस घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में बढ़िया कार्य-निष्पादन हेतु उसे बधाई दी। इस बातचीत के दौरान कुमारी नांदल ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती है। प्रधान मंत्री ने उत्तर में कहा कि एक डॉक्टर का जीवन समाज को समर्पित होता है तथा उसकी नौकरी सप्ताह के सातों दिन व वर्ष के सभी 365 दिन लोगों की सेवा हेतु समर्पित होती है। हरियाणा सबंधी बात करते हुए श्री मोदी ने कहा कि समस्त भारत में यह राज्य खेलों के क्षेत्र में सदैव प्रेरणादायक व उत्साहपूर्ण रहा है। शनिवार को, हरियाणा को ‘खेलो इण्डिया यूथ गेम्स’ के चतुर्थ संस्करण हेतु मेज़बान राज्य घोषित किया गया है, ये खेल इस समय टोकियो ओलंपिक्स के उपरान्त होने तय हैं। ये खेल हरियाणा के पंचकूला में होंगे।
प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे युवा गांवों, छोटे नगरों व साधारण परिवारों से आ रहे हैं। आज करगिल विजय दिवस के सुअवसर पर प्रधान मंत्री ने यह भी कहा कि वह समस्त देशवासियों की ओर से वीर सैनिकों के साथ-साथ उन बहादुर माताओं को भी नमन करते हैं, जिन्होंने इन वास्तविक नायकों, भारत मां के सपूतों का पालन-पोषण किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब खेलों व अन्य क्षेत्रों में अधिकतर लोग बड़े नगरों अथवा प्रसिद्ध परिवारों या कुछ चिर-परिचित विद्यालयों अथवा महाविद्यालयों में से आया करते थे। अब देश बदल रहा है। सफ़लता के नित्य नए शिखर छुए जा रहे हैं। ये लोग संकटों में से गुजरते हुए नए सपने साकार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।माननीय प्रधान मंत्री ने उत्तर प्रदेश, केरल व तमिल नाडू राज्यों के विद्यार्थियों के साथ भी बातचीत करते हुए उन्हें उनकी इच्छाओं संबंधी पूछा तथा उनके सर्वोत्तम भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया