जालंधर ब्रीज: प्रेम नगर सेवा सोसायटी ने नगर परिषद फगवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा के प्रयास से सोसायटी अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में 50 जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कपड़े के जूते बांटे। इस दौरान राघबोत्रा ने दशमपिता गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए उपस्थितों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और कहा कि पिछले कुछ दिनों में अत्यधिक ठंड के कारण यह आवश्यक हो गया है पैरों में गर्म जूते पहने जाएं।
इसी जरूरत को देखते हुए सोसायटी ने 50 गरीब जरूरतमंदों को गर्म कपड़े के जूते बांटे हैं। जिसमें समाजसेवी रमन नेहरा द्वारा अपनी दिवंगत माता सुदेश नेहरा पत्नी राजपाल नेहरा की पुण्य स्मृति में विशेष योगदान दिया गया। उन्होंने जूते लेने के इच्छुक अन्य जरूरतमंद लोगों से भी सोसायटी के पास अपना नाम दर्ज करवाने की अपील की। इस दौरान फिल्लौर से पहुंचे समाजसेवी राकेश पासी ने जरूरतमंदों को एनकें भेंट की।
इस अवसर पर मोहन लाल तनेजा, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार, एम. के. सरोआ, कुलदीप दुग्गल, सुरिंदर पाल, मनोज मिड्ढा, रविंदर सिंह चोट, जसप्रीत सिंह बंसल, संजीव भंडारी, शाम सुंदर शर्मा, ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनें और रोटरी क्लब साउथ-ईस्ट के सदस्य व पदाधिकारी भी मौजूद थे।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू