April 13, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

प्रीतइंदर सिंह ने एस.डी.एम. होशियारपुर का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

Share news

जालंधर ब्रीज: एस.डी.एम. गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह ने आज एस.डी.एम. होशियारपुर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। 2020 बैच के पी.सी.एस. अधिकारी प्रीतइंदर सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं सब डिविजन होशियारपुर के योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का बिना भेद भाव समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा। गौरतलब है कि एस.डी.एम. होशियारपुर शिवराज सिंह बल का गत दिनों बतौर एस.डी.एम. शहीद भगत सिंह नगर तबादला हो गया था।  


Share news