March 21, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

प्रताप सिंह बाजवा ने डा. मनमोहन सिंह को फर्जी कह कर समुची सिख कौम का अपमान किया : मनजिन्दर सिंह सिरसा

Share news

जालंधर ब्रीज: भाजपा के सिख नेता सरदार मनजिन्दर सिंह सिरसा ने कहा है कि पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राहुल गांधी की हाजरी में डा. मनमोहन सिंह को फर्जी कह कर सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि समुची सिख कौम का अपमान किया है।

यहां जारी किए एक बयान में सरदार मनजिन्दर सिंह सिरसा ने कहा कि हैरानी वाली बात है कि राहुल गांधी की उपस्थिती में प्रताप सिंह बाजवा ने इन शब्दों का इस्तेमाल करा कि ‘हमें प्रधानमंत्री के तौर पर सिर्फ आपको देखना है, ओर किसी फर्जी को नहीं स्वीकार करेंगे’, पता नहीं कहां से कहां से पकड़ कर ले आते हैं।’ उन्होंने कहा कि डा. मनमोहन सिंह को कहीं से पकड़ कर नहीं लाया गया था। वह तो सम्मानित शख्सियत हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री बन कर कांग्रेस पार्टी पर बड़ा अहसान किया था।  

सरदार सिरसा ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह ने सिर पर पगड़ी सजा कर प्रधानमंत्री बन कर देश और दुनियां में सिखों का गोरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि एक सिख की इस तरीके से बेइज़्जती करनी, यह सिर्फ डा. मनमोहन सिंह ही नहीं बल्कि समुची कौम का अपमान है।  
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक प्राईवेट लिमटिड कंपनी है जिस में सिर्फ गांधी परिवार की चापलुसी की जाती है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा वास्तव में राहुल गांधी की तरफ से प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो गुनाह ने किया, उसकी मुआफी राहुल गांधी को मंगनी चाहिए।


Share news