जालंधर ब्रीज: बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने विभाग से सम्बन्धित विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंगें करके संभव माँगें हल करने का भरोसा दिया।
बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विभाग से सम्बन्धित विभिन्न यूनियनों की माँगों पर हमदर्दी रखते हुये इनके हल के लिए सकारात्मक रवैया रखती है। पंजाब सरकार हर राज्य निवासी को पेश कठिनाईयों के हल के लिए वचनबद्ध है। इसी के अंतर्गत आज यूनियनों की तरफ से रखी गई माँगों पर भी रचनात्मक सोच रखते हुये इनका संभव हल निकालेगी।
बिजली मंत्री के साथ मीटिंगें करने वाली जत्थेबंदियों में पावरकॉम मीटर रीडर यूनियन (आज़ाद), अप्रैंटिंस लाईनमैन यूनियन पंजाब और मृतक आश्रित संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधि शामिल थे।
इस मौके पर पावरकॉम के सी. एम. डी. इंजीनियर बलदेव सिंह सरां, डायरैक्टर वितरण इंजीनियर आई पी एस ग्रेवाल और डायरैक्टर कमर्शियल गोपाल शर्मा भी उपस्थित थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया