August 5, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

ऊर्जा मंत्री द्वारा हाजिऱी की चैकिंग के लिए पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय लुधियाना का औचक दौरा, देरी से आने वाले कर्मचारियों को दी सख़्त चेतावनी

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज कर्मचारियों की हाजिऱी की चैकिंग के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) लुधियाना कार्यालय का औचक दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने देरी से आने वाले कर्मचारियों की खिंचाई करते हुए उनको सख़्त चेतावनी दी।

कैबिनेट मंत्री, विधायक मदन लाल बग्गा के साथ आज सुबह 7.50 बजे के करीब फिऱोज़पुर रोड स्थित पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय पहुँचे और कर्मचारियों के हाजिऱी रजिस्टरों की जाँच की और विभिन्न शाखाओं में तैनात सभी कर्मचारियों को एक-एक कर बुलाया और कार्यालय में उनकी मौजूदगी की चैकिंग की। चैकिंग की कार्यवाही समाप्त होने के उपरांत उन्होंने कहा कि इस औचक दौरे का मंतव्य विभाग के स्टाफ का समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने को सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अपने पहचान पत्र पहनने के लिए भी कहा।

स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि कामकाज में किसी भी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने काम करवाने के लिए किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी ना झेलनी पड़े। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि अपने रोज़ाना के कामकाज करवाने के लिए लोगों को उपयुक्त सुविधा प्रदान की जाए, जिससे उनको कोई दिक्कत पेश न आए।

उन्होंने आगे कहा कि सभी बकाया मामलों का तुरंत निपराटा किया जाए, क्योंकि इससे लोगों में सरकार और इसके कामकाज के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए लोक हितैषी और विकास समर्थकीय नीतियाँ को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार आगामी धान की बिजाई के सीजन के दौरान किसानों को आठ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाएगी और पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, क्योंकि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा पहले ही पुख़्ता प्रबंध किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना शहर के देश का औद्योगिक केंद्र होने के नाते, पी.एस.पी.सी.एल. यहाँ के उद्योगों के लिए निर्विघ्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वह बिना किसी पावर कट के अपना काम जारी रख सकें।

इस मौके पर पी.एस.पी.सी.एल. के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


Share news

You may have missed