जालंधर ब्रीज: पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, ऊर्जा क्षेत्र में भारत के प्रमुख गैर बैंकिग वित्तीय संस्थानों -एनबीएफसी में से एक और ऊर्जा मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी-पीएसयू,पीएफसी के मुख्यालय ऊर्जानिधि में कल कंठस्थ (स्मृति पर आधारित अनुवाद सॉफ्टवेयर) और हिंदी ई-उपकरण पर एक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला काआयोजन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के सहयोग से किया गया था।
कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. सुमीत जेरथ, आईएएस, सचिव (राजभाषा विभाग), डॉ. मीनाक्षी जॉली, संयुक्त सचिव (राजभाषा विभाग), श्री बाबूलाल मीणा, निदेशक (तकनीकी), श्री राजेशश्रीवास्तव, उप निदेशक (राजभाषा विभाग और तकनीकी) ने श्री रविंद्र सिंह ढिल्लों, मुख्य प्रबंध निदेशक-सीएमडी, पीएफसी की उपस्थिति में किया। कार्यशाला के दौरान श्री प्रवीणकुमार सिंह, निदेशक (वाणिज्यिक), पीएफसी, श्रीमती परमिंदर चोपड़ा, निदेशक (वित्त), पीएफसी और श्री आर. मुरहरी, कार्यकारी निदेशक (एचआर, सीएसआर, पीआर औरराजभाषा), पीएफसी भी उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान पीएफसी के वरिष्ठ सलाहकार, श्री आर. मुरहरी और श्री केवाल कृष्ण ने कंठस्थ और हिंदी ई-उपकरण के महत्व को समझाया।भारत सरकार के विभिन्न विभागों, बैंकों और अर्धसैनिक बलों के लगभग 50 कर्मियों को तकनीकी कार्यशाला से लाभ हुआ।

More Stories
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक
नया जिला अध्यक्ष जालंधर भाजपा के संगठनात्मक इतिहास में नया अध्याय लिखेगा – केवल सिंह ढिल्लों
एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान