जालंधर ब्रीज: जूनियर ड्राफ्ट्स्मैन (सिविल, मकैनिकल और आर्कीटैक्चरल) के 659 खाली पदों को सीधी भर्ती अधीन भरने के लिए अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब द्वारा विज्ञापन सं.ः 12 ऑफ 2021 जारी किया गया है।
इस संबंधी बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल ने बताया कि ड्राफ्ट्स्मैन के पदों के लिए बोर्ड द्वारा 15-01-2021 को जारी विज्ञापन संख्या 2 ऑफ 2021 के द्वारा जूनियर ड्राफ्ट्स्मैन (सिविल, मकैनिकल और आर्कीटैक्चरल) के 547 पदों की सीधी भर्ती संबंधी आवेदनों की माँग की गई थी।
बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि इन पदों की भर्ती संबंधी उच्च योग्यता रखने वाले कई उम्मीदवारों द्वारा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अलग-अलग रिट्ट पटीशनें दाखि़ल करके माँग की गई थी कि उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को भी इन पदों के लिए योग्य माना जाये। जिसको हाईकोर्ट द्वारा स्वीकृत कर लिया गया।
जिस कारण 15-01-2021 को जारी विज्ञापन संख्या 2 ऑफ 2021 को 30.06.2021 एक विज्ञापन जारी करके वापस ले लिया गया था।उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के हुक्मों के अनुसार पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड द्वारा पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों से प्राप्त माँग पत्रों के सम्मुख जूनियर ड्राफ्ट्स्मैन (सिविल, मकैनिकल और आर्कीटैक्चरल) के 659 खाली पदों को सीधी भर्ती अधीन भरने के लिए विज्ञापन सं.ः 12 ऑफ 2021 के द्वारा बोर्ड की वैबसाईट www.sssb.punjab.gov.in पर योग्य उम्मीदवारों से तारीख़ 08.07.2021 से 22.07.2021 शाम 5.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदनों की माँग की गई है।इस भर्ती का विस्तृत नोटिस और संपर्क करने के लिए फ़ोन नंबर /ईमेल आदि अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।बहल ने बताया कि यह भर्ती बोर्ड द्वारा बहुत जल्द सम्पन्न कर ली जायेगी।

More Stories
मेहरचंद पॉलिटेक्निक में नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित
विकसित भारत’ के सपने और उच्च नैतिकता का एक उत्कृष्ट संगम ‘मिज़ोरम’
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी का संबोधन