जालंधर ब्रीज:(रवि) पुलिस डिवीज़न न 5 ने बीते दिनी तेज मोहन नगर में हुए हत्या मामले में फरार हुए आरोपियों मे से 2 को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान कर्ण कुमार पुत्र राज कुमार,वासी तेज़ मोहन नगर और राघव पुत्र सतविदंर सिंह वासी बस्ती शेख के रूप में हुई है ।
थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया की उन्हे एक गुप्त सूचना मिली थी की यह दोनों ग्रोवर क्लोनी के नजदीक एक पार्क के पास किसी का इंतजार कर रहे थे जहा से पुलिस ने उन्हे गिरफ़्तार किया इन पर धारा 323,148,149,307,506,302 आई.पी.सी के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही जिन हथियारों से लल्ली पर हमला किया था, वह हथियार भी बरामद कर लिए है। एस आई रविंदर कुमार ने बताया की कर्ण कुमार उर्फ भोला मुख्य आरोपी गगनदीप उर्फ मन्ना का भाई है ।

More Stories
विजिलेंस ब्यूरो ने सीड सर्टिफिकेशन अधिकारी को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
अमृतसर के भिंडी सैदां पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले के पीछे पाक-आईएसआई का हाथ; दो पिस्तौल सहित छह गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला; बेअदबी के लिए उम्र कैद की सजा