February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पुलिस कमिश्नर ने पुलिस लाईन में सफ़ाई और पौधे लगाने की मुहिम की शुरुआत, गुरुद्वारा साहिब में हुए नतमसतक

Share news

जालंधर ब्रीज: वातावरण को साफ़ सुथरा और हरा -भरा रखने के लिए पुलिस कमिश्नर जालंधर नौनेहाल सिंह की तरफ से आज पुलिस लाईन जालंधर में पौधे लगाने और सफ़ाई मुहिम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुहिम का आग़ाज़ करते पुलिस कमिश्नर द्वारा स्वयं कुछ पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर बोलते हुए पुलिस कमिश्नर नौनेहाल सिंह ने कहा कि यह मुहिम हफ़्ता भर चलेगी, जिस दौरान पुलिस लाईन के आस -आस साफ सफ़ाई आदि करने के इलावा अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तंदुरुस्त और ख़ुशहाल समाज के लिए साफ़ -सुथरा और हरा -भरा वातावरण बहुत ज़रूरी है। उन्होंने पुलिस आधिकारियों और कर्मचारियों को मुहिम को पूरे ज़ोरों -शोरों से चलाने के लिए निजी तौर पर इस में सम्मिलित होने का न्योता दिया और कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने के इलावा साफ़ -सफ़ाई करवाई जाये। उनहोने पुलिस कर्मियों को भी कहा कि लगाए गए पौधों की संभाल भी की जाये।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर की तरफ से डिप्टी कमिश्नर पुलिस गुरमीत सिंह, डा.सी.एस.परूथी और उद्योगपति अमरदीप सिंह के साथ पुलिस लाईन में गुरुद्वारा साहिब में माथा भी टेका गया।

उन्होंने कहा कि वातावरण को बचाने के लिए आने वाली पीढ़ीयों को जागरूक करने के लिए हम सबको कुदरत के प्रति सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए। उन्होेंने कहा कि यह मुहिम हफ़्ता भर चलेगी और इस दौरान पुलिस लाईन को नया रूप देने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे।


Share news