March 4, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने आधिकारियों को किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए अपने कौशल को और निखारने के लिए कहा

Share news

जालंधर ब्रीज: कमिश्नरेट पुलिस में तैनात गज़टिड आधिकारियों (जीओ) रैक के कौशल को और निखारने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए पुलिस कमिश्नर ने आज आधिकारियों के लिए एक विशेष शूटिंग सैशन करवाया ।

पी.ए.पी. शूटिंग रेंज में आयोजित इस सैशन में सभी जीओ रैक के आधिकारियों और उनके स्टाफ की तरफ से हिस्सा लिया गया। इस सैशन में ऊपर से नीचे के क्रम को कवर करते हुए पूरी फोर्स को कवर किया जाएगा।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस अभियास का मुख्य उदेश्य किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए आधिकारियों के कौशल को और निखारना है। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग आज एक चुणौतीपूर्ण कार्य है और सभी आधिकारियों को किसी भी तरह की स्थिति का मुकाबला करने के लिए स्वंय को अपडेट करने की ज़रूरत है।

नौनिहाल सिंह ने स्पष्ट कहा कि आधिकारियों को इस सैशन में हिस्सा लेने के लिए कहा गया है, जिससे उनकी निशानेबाज़ी के कौशल को पूरी तरह यकीनी बनाया जा सके, जो कि विशेष कर अंदरूनी सुरक्षा के लिए उभर रहे खतरे के चलते अपराध के साथ पूरा करने के लिए जरूरी है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जीओ रैक के अधिकारी कमिश्नरेट पुलिस के फ्रंट लाईन के योद्धा है और उनको किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे सैशन /अभियानों का उदेश्य यह यकीनी बनाना है कि अधिकारी अंदरूनी सुरक्षा के लिए किसी भी तरह के खतरे का सामना करने के समर्थ है। नौनिहाल सिंह ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी देश और इसके लोगों की सेवा करने के लिए पंजाब पुलिस की अमीर विरासत के रखवाले है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनके सहित हर अधिकारी इस परंपरा को कायम रखने के लिए वचनबद्ध है। नौनिहाल सिंह ने आगे कहा कि पूरी पुलिस फोर्स के लिए ऐसे सैशन /प्रशिक्षण प्रोगराम भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कमिश्नेट पुलिस को राज्य भर में सबसे बढिया बनाने में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।


Share news