जालंधर ब्रीज: गूंजअभिव्यक्ति भावों की साहित्यिक संस्था द्वारा आज मासिक काव्य गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कुमारी तृषा चुग द्वारा गणेश वंदना से किया गया। आज की काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. क्षमा लाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।आज की काव्य गोष्ठी के वाचन विषय थे– ऋतुराज बसंत, वीर शिवाजी ,संत रविदास, महर्षि दयानंद।
आज की काव्य गोष्ठी का मंच संचालन अलका शर्मा द्वारा किया गया। आज की कवि गोष्ठी में शालिनी मित्तल, बृजबाला, अंशु मदान ,पुष्पा शर्मा, संतोष गौतम, भारतीअरोड़ा, अनु बहल कुलविंदर कौर, अर्चना खापरान ने निर्धारित विषयों पर अपनी अपनी रचना का वाचन किया। आज की काव्य गोष्ठी में उभरती हुई नव कवयित्री कुमारी पूर्वाशीं द्वारा प्रस्तुत की गई कविता भारत के वीर सैनिकों को समर्पित थी।
डॉ .मोनिका शर्मा ने पीपीटी द्वारा भारत कोकिला सरोजिनी नायडू के जीवन तथा कर्म क्षेत्र पर प्रकाश डाला। आज की संध्या की काव्य गोष्ठी का समापन संस्था की संस्थापिका पूर्वा सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई कविता क्या सचमुच बसंत आ गया ने समाज की सच्चाई पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ.क्षमा लाल ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए अपनी कविता होलीका द्वारा होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की।



More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया