जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सीए की विशेषज्ञता और रणनीतिक अंतर्दृष्टि, व्यवसायों और व्यक्तियों के लिए लाभदायक है और हमारी आर्थिक वृद्धि और स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
“चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस की शुभकामनाएं! सीए हमारे आर्थिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता और रणनीतिक अंतर्दृष्टि व्यवसायों और व्यक्तियों दोनों के लिए समान रूप से लाभदायक है। वे आर्थिक वृद्धि और स्थिरता में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वे हमारे वित्तीय कल्याण के लिए समान रूप से अभिन्न हैं। #CADay”

More Stories
गुरुग्राम में जनगणना तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल
पंजाब ने सीमा पार से चल रही आपराधिक सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए सुरक्षा की दूसरी कतार को किया मजबूत