जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सीबीएसई की कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। मोदी ने कहा, “यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। आज का दिन माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को स्वीकार करने का भी दिन है, जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने में योगदान दिया है।”
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं: एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती। आपकी यात्रा बहुत बड़ी है और आपकी शक्ति मार्कशीट से आगे कहीं दूर तक जाती है। आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं”।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
प्रिय #ExamWarriors,
सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। आज का दिन माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को भी याद करने का दिन है, जिन्होंने इस उपलब्धि को अर्जित करने में योगदान दिया है।
परीक्षा में शामिल योद्धाओं को आगे आने वाले सभी अवसरों में सफलता की शुभकामनाएं!
जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं: एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती। आपकी यात्रा बहुत बड़ी है और आपकी शक्ति मार्कशीट से आगे कहीं दूर तक जाती है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। #ExamWarriors

More Stories
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह
भारत सरकार ने वर्ष 2029 तक नशा मुक्त भारत बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया
विजन डॉक्यूमेंट 2026-29 के प्रति जागरूकता के लिए PIB चंडीगढ़ ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सहयोग से आयोजित किया ‘वार्तालाप