जालंधर ब्रीज: (रवि) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जन्म शताब्दी के संदर्भ में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं । इसी कड़ी में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत क्षेत्रीय आउटरीच ब्यूरो द्वारा जालंधर के सूर्य एन्क्लेव स्थित केंद्रीय सदन परिसर में एक शानदार चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है । ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन से संबंधित चित्रों को दर्शाया गया है। एक अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को चित्रों के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन पर जानकारी उपलब्ध करवाना है ।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार