जालंधर ब्रीज: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के चण्डीगढ़ स्थित पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने एक रीजनल फ़ैक्ट चैक यूनिट स्थापित किया है। इस यूनिट का उद्देश्य विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ में केन्द्र सरकार से संबंधित फैलाए जाने वाले ग़लत अथवा भ्रामक समाचारों के तथ्यों को चैक करना है।
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समस्त देश में विभिन्न प्रकार के मीडिया द्वारा तथ्यात्मक तौर पर ग़लत/तोड-मरोड़ कर प्रस्तुत किए गए समाचारों को रोकने के लिए ‘फ़ैक्ट चैक यूनिट’ स्थापित किए गऐ हैं। इन फ़ैक्ट चैक यूनिटों का कर्त्तव्य है कि उन्होंने ऐसे किसी भी समाचार की तथ्यात्मक तौर से पूरी सही जानकारी उपलब्ध करवा कर जनता के समक्ष सरकारी / प्रामाणिक पक्ष रखना है।इस क्षेत्र की जनता से प्रश्न/ऐसे समाचार प्राप्त करने के लिए एक ईमेल आईडी pibfactcheckchandigarh@gmail.com भी बनाई गई है, जिनके तथ्यों की जांच करने की आवश्यकता हो सकती है।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा से डेनमार्क तक: एचपीवी से जुडी गलत सूचना पर शोध को मिली वैश्विक पहचान
हरदीप सिंह मुंडियां ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को पदोन्नति पत्र सौंपे