जालंधर ब्रीज: अपनी काॅर्पोरेट और सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) को पूरा करते हुए पी एंड जी इंडिया के प्रतिनिधियों ने आज मुख्यमंत्री कोविड -19 राहत फंड में एक करोड़ रुपए का योगदान डाला। पी एंड जी इंडिया के प्रतिनिधियों ने आज पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू को उनकी सरकारी रिहायश में चेक सौंपा।
इस बड़े उद्योगपति के यत्नों की सराहना करते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीकाकरण में योगदान डालने सम्बन्धी अपनी वचनबद्धता के मद्देनजर पी एंड जी ने कोविड-19 सम्बन्धी तैयारियों के लिए एक करोड़ रुपए का योगदान डाला और इसने राज्य में लोगों को कोरोना की किटें, सैनेटरी पैड मुहैया करवा के बड़े स्तर पर भी योगदान डाला।
कम्युनिटी के प्रति अपने यत्नों संबंधी जानकारी देते हुये पी एंड जी साउथ एशिया के गवर्नमैंट रिलेशन्स हैड सचिन सैनी और पी एंड जी में सीनियर मैनेजर जीआर जे.पी. भादोला ने कहा कि कोविड -19 महामारी के मद्देनजर, पी एंड जी इंडिया ने सरकार और राहत संस्थाओं की हिस्सेदारी के साथ लोगों के कल्याण के लिए अपना राहत प्रोग्राम ‘पी एंड जी सुरक्षा इंडिया’ शुरू किया। महामारी की शुरुआत से ही पी एंड जी सरकार को वित्तीय सहायता, उत्पाद, घरेलू तौर पर बनाऐ मास्क और सैनीटाईजर दान करके कम्युनिटी की सहायता कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने अन्य उद्योगपतियों को आगे आने और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्गत लोगों की सेवा करने की भी अपील की।

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे