जालंधर ब्रीज: राम नवमी (30 मार्च, 2023, गुरूवार) के अवसर पर गज़टिड छुट्टी होने के मद्देनज़र कोटकपूरा गोली कांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के प्रमुख ए.डी.जी.पी. एल. के. यादव ने आज बताया कि आम लोग इस केस सम्बन्धी कोई भी जानकारी आगामी गुरूवार (6 अप्रैल, 2023) को उनके साथ सांझा कर सकते हैं। लोग प्रातः काल 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक ए.डी.जी.पी. एल. के. यादव के दफ़्तर 6वीं मंजिल, पंजाब पुलिस हैडक्वाटर, सैक्टर 9-सी में जाकर मिल सकते हैं।
ज़िक्रयोग्य है कि 14 अक्तूबर, 2015 को हुये कोटकपूरा गोली कांड की जांच अंतिम पड़ाव पर पहुँच गई है। ए. डी. जी. पी. ने कहा कि लोग इस सम्बन्धी वट्सऐप नंबर 9875983237 पर मेसेज भेज कर या आई. डी. दमूपज2021ावजांचनतंबेंम/ हउंपस. बवउ पर ईमेल करके भी जानकारी सांझा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा इस पड़ाव पर किसी भी ज़िम्मेदार व्यक्ति की तरफ से दिया गया कोई भी इनपुट/जानकारी एस. आई. टी. के लिये जांच की इस कानूनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द मुकम्मल करने में बहुत लाभदायक साबित हो सकती है।
ए. डी. जी. पी. को सौंपी इस ज़िम्मेदारी को निभाने में एस. आई. टी. का सहयोग करने के लिए उन्होंने पंजाब के लोगों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि कोटकपूरा गोली कांड के साथ जुड़ी जांच की कानूनी प्रक्रिया को मुकम्मल करने के लिए पंजाब के हर व्यक्ति की तरफ से दी कोई भी जानकारी लाभदायक हो सकती है।
ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ के निर्देशों पर राज्य सरकार ने कोटकपूरा गोली कांड मामले की जांच के लिए ए.डी.जी.पी. एल. के. यादव, आई. जी. राकेश अग्रवाल और एस. एस. पी. मोगा गुलनीत सिंह खुराना समेत तीन सीनियर अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम ( एस. आई. टी.) का गठन किया था। विशेष जांच टीम की तरफ से 24 फरवरी, 2023 को अदालत में अपना पहला चालान पेश किया गया था।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान